सरवाड़ में लगा फूड लाइसेन्स शिविर
अजमेर : 19 जनवरी 2026
-आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के दिशा निदेशानुसार फूड सेफ्टी के अंतर्गत विभिन्न नवाचारों की श्रंखला में आज जिले के सरवाड़ बस स्टैंड के निकट फूड लाइसेन्स शिविर आयोजित किया गया । अभिहित अधिकारी एवं CMHO अजमेर डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि शिविर में कुल 150 लाइसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश को उसी समय अपलोड कर जारी किए गये ।
लाइसेन्स शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा और राजेश त्रिपाठी जी उपस्थित रहे । नियमानुसार सभी खाद्य कारोबार कर्ता को खाद्य पदार्थ विक्रय, निर्माण, भंडारण एवं परिवहन आदि के लिए फूड लाइसेन्स/रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है अन्यथा पालन नहीं करने पर जुर्माना एवं सजा का प्रावधान है ।


