Monday, September 14, 2026
spot_img
Homeअजमेरसेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

राजपूताना क्लब ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

 अजमेर : 24 जून 2025

स्वर्गीय सुरेश सिंह चौहान की स्मृति में 7 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में राजपूताना क्लब ने टॉफी पर कब्जा जमाया विजेता टीम को अतिथियों ट्रॉफी प्रदान की गई और खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को स्वर्गीय सुरेश सिंह चौहान की स्मृति आयोजित सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ।, समारोह के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कुलदीप सिंह राजपुरा रहे । प्रतियोगिता में राजपूताना क्लब विजेता और आर्यन क्लब फुटबॉल की टीम उप विजेता रही । अतिथियों द्वारा विजेता टीमों के खिलाड़ियों मेडल पहन कर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कुलदीप सिंह राजपुरा ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाली टीम को यह नहीं समझना चाहिए कि वह कमजोर रही बल्कि उसे अपनी कमजोरी का आकलन कर अच्छे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहना चाहिए। आयोजन समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह चौहान द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments