Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homeअजमेरस्टेशन पुनर्विकास कार्य के विस्तार के कारण रेल यातायात प्रभावित

स्टेशन पुनर्विकास कार्य के विस्तार के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर लाइन 5 व 7 (प्लेटफार्म नं. 4 व 5) पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के विस्तार के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं की मार्ग परिवर्तित की दिनांक में विस्तार किया जा रहा है:-

 

1. गाडी संख्या 12396, अजमेर-राजेन्द्रनगर साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 09.08.24 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मनिकपुर-प्रगयाराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।

 

2. गाडी संख्या 12495, बीकानेर-कोलकाता साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 08.08.24 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मनिकपुर-प्रगयाराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।

 

नोटः- परिवर्तित मार्ग पर उपरोक्त रेलसेवाएं यात्रियों की सुविधा हेतु आगराकैंट एवं प्रयागराज छिवकी स्टेषन पर ठहराव करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular