Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeअजमेरस्माइल टू लाइफ संस्थान ने लगाए पक्षियों के लिए परिंडे ,राहगीरों के...

स्माइल टू लाइफ संस्थान ने लगाए पक्षियों के लिए परिंडे ,राहगीरों के लिए रखीं पानी की मटकियाँ

स्माइल टू लाइफ संस्थान ने लगाए पक्षियों के लिए परिंडे

 राहगीरों के लिए रखीं पानी की मटकियाँ

नसीराबाद : 07 जून 2026

( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

 

 भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच “स्माइल टू लाइफ एक छोटी सी मुस्कुराहट” संस्थान द्वारा जीव दया और जनसेवा का सराहनीय कार्य किया गया। संस्थान की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिर प्रांगणों एवं पेड़ों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे लगाए तथा राहगीरों और जरूरतमंद लोगों के लिए ठंडे पानी की मटकियाँ स्थापित कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान द्वारा स्थानीय नागरिकों को भी पानी की मटकियाँ वितरित कर घर-घर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिंडों व मटकियों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया।

संस्थान के संचालक टीना टीनू गुर्जर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में जीव दया, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा, “हमारा ध्येय ‘प्यास बुझाओ, पुण्य कमाओ’ है। गर्मी के मौसम में प्यासे पक्षियों के साथ-साथ राह चलते लोगों की प्यास बुझाना भी सबसे बड़ा धर्म है। एक परिंडा सैकड़ों बेजुबान पक्षियों की जान बचा सकता है और एक मटकी सैकड़ों लोगों को राहत प्रदान करती है।”

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस दोहरे सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जीव दया और मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments