Thursday, August 20, 2026
spot_img
Homeअजमेरपूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत का बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, विधानसभा...

पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत का बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को खुली चुनौती….

पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत का बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष को खुली चुनौती….

 पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल पर देखिए👇🏻

https://youtu.be/1NIlknbmUaQ?si=53I03U4U00qiRubS

अजमेर : 20 अगस्त 2026

नगर निगम चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही अजमेर की सियासत में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। बीजेपी में भी अंदरूनी फूट अब खुलकर सामने आती नजर आ रही है।

अजमेर नगर निगम के पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि गहलोत को एक दिन पहले ही बीजेपी की ओर से नागौर नगर परिषद का प्रभारी बनाया गया था। इसके अगले ही दिन उनके इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अपने वीडियो में पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें खुली चुनौती भी दी। गहलोत के इस बयान के बाद अजमेर बीजेपी की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

अब देखना होगा कि धर्मेन्द्र गहलोत के इस्तीफे का आगामी नगर निगम चुनावों पर क्या असर पड़ता है और बीजेपी नेतृत्व की ओर से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments