नन्हे हाथों से खाकी वर्दी की कलाई पर बंधी स्नेह, सुरक्षा और सम्मान की डोर
अजमेर : 31 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, अजमेर के पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कृष्ण गंज पुलिस स्टेशन का विशेष भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनकी निस्वार्थ सेवा, सुरक्षा और समाज के प्रति समर्पण के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
इस भावपूर्ण पहल के माध्यम से बच्चों ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया तथा यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को साझा करने का अवसर भी है। पुलिसकर्मियों ने बच्चों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए सीख और संवेदनाओं से भरा एक यादगार अवसर रहा।


