Thursday, October 1, 2026
spot_img
Homeअजमेरअंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष शिविर आयोजित

वृद्धजनों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विधिक जागरूकता का लाभ

नसीराबाद : 01 अक्टूबर 2026
 (निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहीद अल्लानूर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदू में विशेष एकीकृत शिविर का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति, नसीराबाद के तत्वावधान में आयोजित शिविर में चिकित्सा विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं न्याय विभाग ने संयुक्त रूप से भाग लेकर वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर, शुगर एवं आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

वहीं न्याय विभाग की ओर से आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण अधिनियम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता सौरभ सेठी तथा अधिकार मित्र अनिल कुमार एवं पवन कुमार प्रजापत ने उपस्थित वृद्धजनों को सरल भाषा में कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, चिकित्सा विभाग की टीमों तथा विद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना की। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय वृद्धजनों ने पहल की सराहना करते हुए उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments