Thursday, April 9, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य, रेल यातायात प्रभावित...

अजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य, रेल यातायात प्रभावित रहेगा,ट्रेनें रद्द…

अजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य 

रेल यातायात प्रभावित रहेगा

अजमेर : 08 अप्रैल 2026

 उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। 

इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली निम्न रेल सेवाएं रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द रेल सेवाएं

1. ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती दिनांक 10 अप्रैल 26 को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर दिनांक 11 अप्रैल 26 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

1.गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर – बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो  09 अप्रैल 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर- चित्तौड़गढ़ -रतलाम-वड़ोदरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

2.गाड़ी संख्या 14707 ,हनुमानगढ़ – दादर रेलसेवा जो 10 अप्रैल 2026 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी वह लूणी – भीलड़ी – मेहसाणा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा समदड़ी, जालौर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3.गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस – भगत की कोठी रेलसेवा जो  09 अप्रैल 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4.गाड़ी संख्या 20694, बेंगलुरु – जोधपुर रेल सेवा जो दिनांक 08 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5 . गाड़ी संख्या 20496, हड़पसर – जोधपुर रेल सेवा जो  09 अप्रैल 2026 को हड़पसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6 . गाड़ी संख्या 19223, साबरमती – जम्मू तवी रेल सेवा जो 10 अप्रैल 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

7 . गाड़ी संख्या 14702 , बांद्रा टर्मिनस – श्रीगंगानगर रेल सेवा जो  09अप्रैल 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वड़ोदरा-रतलाम-चित्तौड़गढ़-अजमेर होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

8 . गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक रेल सेवा जो 10 अप्रैल 2026 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

रेगुलेट रेल सेवाएं

1. ट्रेन संख्या 20944 ,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो  10 अप्रैल 2026 को भगत की कोठी से संचालित होगी वह रेलसेवा जोधपुर-रानी स्टेशनों के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular