प्रायोगिक रूप से पढ़ने पर मात्र 5 दिनों में सीख सकते हैं संस्कृत
अजमेर : 9 जून 2026
संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रान्त अजयमेरु विभाग के तत्वाधान में आयोजित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आवासीय भाषाबोधन वर्ग में संस्कृत सीख रहे वर्गार्थियों के शिक्षण सत्र का संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी प्रेमराज वर्मा एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक लेखराज द्वारा शिविर का एवं कक्षाओं का अवलोकन कर प्रशिक्षण वर्ग की प्रशंसा की तथा शिक्षण सत्र में संस्कृत संभाषण को शिक्षण सामग्री के द्वारा एवं प्रायोगिक रूप से पढ़ाने पर 5 दिनों में संस्कृत भाषा सिखाने की कला मात्र संस्कृतभारती के कार्यकर्ताओं में ही निहित है।
विज्ञापन
विश्व की प्राचीनतम भाषा संस्कृत का संरक्षण एवं संवर्धन बहुत ही आवश्यक है आज की इस युवा पीढ़ी में संस्कृत ज्ञान के द्वारा ही संस्कार विकसित कर सकते हैं। क्षेत्र पत्राचार प्रमुख डॉ. परमानंद शर्मा ने संस्कृत संभाषण को संस्कृत भाषा के प्रचार का सर्वोत्तम उपाय बताया इस भाषा बोधनवर्ग में रात दिन केवल संस्कृत भाषा का ही प्रयोग किया जा रहा है प्रत्येक क्रियाएं संस्कृत भाषा में ही की जाती है। वर्ग संयोजक सीताराम शर्मा ने बताया कि 5 जून से 10 जून पर्यन्त यह भाषाबोधन वर्ग संचालित है जिसमें अजमेर एवं ब्यावर जनपद के कुल 163 बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं तथा 20 शिक्षक एवं प्रबंधक पूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अजयमेरुविभाग संयोजक गोपाल दत्त ने अतिथियों को आवासीय वर्ग की संपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा दैनिक दिनचरी के बारे में बताया। भाषाबोधन वर्ग में अजयमेरू जनपदमंत्री मोहित दाधीच, देवराज कुमावत, डॉ. मानाराम चौधरी, डॉ नरेंद्र सिंह चौहान, रोहित सिंह चौहान, महेश जागेटिया पृथ्वीराज अनिरुद्ध सिंह आदि कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।