Tuesday, June 9, 2026
spot_img
Homeअजमेरजिला महिला समाधान समिति तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की टॉस्क फोर्स समिति...

जिला महिला समाधान समिति तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो – जिला कलक्टर 

 

अजमेर: 9 जून 2026

 जिला महिला समाधान समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा कार्यक्रम की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला कलक्टर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं कार्यक्रम के तहत आगामी माह में प्रस्तावित कार्यक्रम एवं गतिविधियों की समीक्षा की। महिला संरक्षण के क्षेत्र में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं के आयोजन से अधिकाधिक संभागीगणों को जोड़ा जाए। विभाग के द्वारा इस क्षेत्र में संचालित वन स्टॉप सेण्टर सखी केन्द्र, महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के क्रियाकलापों के के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने इन केन्द्रों को प्राप्त एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की। इन केन्द्रों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। केन्द्र उनके उद्देश्यात्मक पहलूओं के तहत संचालित हो। इन केन्द्रों की महत्ता एवं उद्देश्य तभी सार्थक सिद्ध होगे जब पीडिता को समय पर सहायता उपलब्ध होगी। उनकी समस्या का निराकरण होगा। फॉलोअप के दौरान पीड़ित महिलाओं का सन्तुष्टी स्तर भी जांचा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने निर्देशित किया कि महिला संरक्षण के क्षेत्र में पीड़िताओं को राहत देने के लिए विभाग द्वारा तत्परता से कार्य किया जाना चाहिए। विभाग के द्वारा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सखी सेण्टर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र संचालित है। यहां आने वाली प्रत्येक पीडिता को धैर्यपूर्वक सुना जाकर उनकी समस्या का निराकरण किया जाए। समय-समय पर पीडिता से फॉलोअप भी लिया जाना चाहिए। साथ ही इन केन्द्रों के क्रियाकलापों एवं कार्यक्रमों के संबंध में प्रशासनिक शिविरों सहित कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो। इस संबंध में महिलाओं को विस्तृत जानकारी हो सकेगी।

इससे पूर्व महिला अधिकारिता की उप निदेशक मेघा रतन ने दोनो टॉस्क फोर्स समिति का प्रगति प्रतिवेदन समिति के समक्ष रखा। इसका जिला कलक्टर सहित सदस्यगणों ने अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ज्योत्स्ना रंगा तथा जिला आयोजना विभाग की संयुक्त निदेशक रूद्रा रेणु सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular