Friday, June 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरएमडीएसयू में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रमों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

एमडीएसयू में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रमों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

योगासन, निबंध और वीडियो प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

एमडीएसयू में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रमों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

अजमेर 19 जून 2026

( मानसी माहेश्वरी की रिपोर्ट )

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के योग विज्ञान एवं मानवीय चेतना विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. आशीष पारीक ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता में 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी योग दक्षता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में 8 से 14 वर्ष वर्ग में मधु गुर्जर प्रथम और श्रेष्ठा यादव द्वितीय रहीं। 14 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग में अंशुमान सिंह राजावत ने पहला, मयंक चौधरी ने दूसरा तथा वीरेंद्र गुर्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में गन्नू गुर्जर प्रथम, पूजा चौधरी द्वितीय और पायल रावत तृतीय स्थान पर रहीं। विशेष वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भारती शर्मा और उर्वशी टेलर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की शिक्षिका डॉ. लारा शर्मा ने बताया कि “समृद्ध भारत की विरासत-योग” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 59 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें शक्ति होतचंदानी ने प्रथम, मनीषा साहनी ने द्वितीय और प्रियांशु गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं डॉ. असेम जयंती देवी के अनुसार वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में विकास बिश्नोई प्रथम, रीना चौहान द्वितीय और वंशिका सोनी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुगनचंद मेघवंशी, बृजेश कुमार पांडे, कोमल महावर, शीतल विजयवर्गीय तथा दीपचंद पवार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular