Saturday, February 22, 2025
spot_img
Homeअजमेरअवैध गैस रिफ्लिंग का धंधा जोरो पर

अवैध गैस रिफ्लिंग का धंधा जोरो पर

अजमेर शहर में अवैध रुप से गैस रिफ्लिंग का काम जोरो पर चल रहा है। डीएसओ ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए बडी नागफणी स्थित घोसी कॉलोनी में 17 सिलेंडर को जब्त किया है। यहां पर अवैध रुप से गाडियों में गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने पर आज डीएसओ ने मौके पर दबिश दी। कुछ दिन पूर्व फायसागर चौकी के पास भी अवैध गैस रिफलिंग करते जहीरुददीन खिलजी को पकडा था। डीएसओ की ओर से रामगंज थानार्न्गत तारागढ रोड पर भी कार्यवाही कर अवैध गैस रिफलिंग करते पकडा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular