Sunday, June 8, 2025
spot_img
Homeराजनीतिपूर्व लोकसभा अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा। उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरार उनके माटुंगा स्थित घर पर रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular