Saturday, February 22, 2025
spot_img
Homeदेशजेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत - Mukhtar...

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत – Mukhtar Ansari dies of heart attack

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद Mukhtar Ansari की गुरुवार देर रात  हार्ट अटैक से मौत हो गई। अंसारी को बेहोशी की हालत में रात करीब सवा आठ बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन अंसारी को बचाया नहीं जा सका।

Jailed Mukhtar Ansari dies of heart attack

शुक्रवार को 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम Mukhtar Ansari के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा और इसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा, यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वही दूसरी ओर पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था और अलग-अलग मामलों में Mukhtar Ansari को 2 बार उम्रकैद हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular