Sunday, June 8, 2025
spot_img
Homeअजमेरटेलर ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर...

टेलर ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही तोडा दम

अजमेर। आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित ब्यावर मार्ग पर तबीजी से अजमेर आ रही एक स्कूटी सवार महिला को टेलर चालक ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया। महिला तबीजी की रहने वाली बताई जा रही है, वह नगर निगम में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत्त थी, आज सुबह नगर निगम आते समय महिला सड़क हादसे की शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular