Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeधार्मिकअंतर्राष्ट्रीय तीर्थ सवाईभोज मंदिर मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेले का...

अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ सवाईभोज मंदिर मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेले का हुआ शुभारम्भ

अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ सवाईभोज मंदिर मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेले का शुभारम्भ।

आसींद/भीलवाड़ा : 9 सितंबर 2024

  भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे के पास स्थित भगवान देवनारायण की जन्म स्थली पर भादवीछठ पर्व के अवसर पर गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ सवाईभोज मंदिर मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेले का शुभारम्भ मुख्य अथिति देवरायण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश भडाना ने महंत  सुरेश दास  से आशीर्वाद पश्चात फीते की गाँठ खोल कर किया ।   

             

 भड़ाना ने उद्घाटन समारोह में कहा कि मेले केवल आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को भी दर्शाते हैं। ये मेले सशक्त उदाहरन है की हम मिलकर एक बेहतर संगठित समाज का निर्माण कर सकते है उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड की शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करें।

    भडाना ने समाज में प्रचलित कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, विशेषकर जन्म, मरण और परण पर होने वाले अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण लगाने की दिशा में। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भगवान देवनारायण की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में काम करें। इस मेले का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देना है और यह समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है।

  आसींद से महज 7 किलोमीटर दूर मालासेरी की डूंगरी में भगवान देवनारायण का अवतार हुआ था । उसी के पास गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय सवाई भोज मंदिर स्थित है। गुर्जर समाज के लोग भादवा मास को बड़ा माह मानते हुए राजस्थान ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, गुजरात ,उत्तर प्रदेश ,हरियाणा ,पंजाब व अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान देवनारायण के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु ने भगवान के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की. वहीं भगवान देवनारायण के लगने वाले विशाल

भगवान देवनारायण के लगने वाले विशाल मेले को लेकर आसींद पुलिस एवं प्रशासन ने मेला स्थल पर समस्त इन्तेजाम पुख्ता करने के निर्देश भी दिए । वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस का जाब्ता मंदिर के पास तैनात किया गया है। इस अवसर आसींद विधायक  जब्बर सिंह, पूर्व विधायक इस दौरान आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, आसींद नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू सहित प्रबुद्ध समाजजन व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments