Saturday, November 7, 2026
spot_img
Homeअजमेरदीपावली के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टाटा पावर...

दीपावली के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टाटा पावर अजमेर की विशेष तैयारियां

दीपावली के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टाटा पावर अजमेर की विशेष तैयारियां

अजमेर : 06 नवम्बर 2026

 

दीपावली के पावन पर्व के दौरान शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर अजमेर द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं –

विज्ञापन
विज्ञापन

📢 40 से अधिक स्थानों पर टीमें तैनात: विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए शहर के 40 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।

📢 प्रत्येक जोन में मोबाइल डीटी की व्यवस्था: किसी भी ट्रांसफॉर्मर (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर) के खराब होने की स्थिति में त्वरित विद्युत आपूर्ति बहाल करने के उद्देश्य से प्रत्येक जोन में एक मोबाइल डीटी की व्यवस्था की गई है।

📢 जीएसएस एवं विद्युत नेटवर्क का अनुरक्षण: दीपावली से पूर्व सभी ग्रिड सब-स्टेशनों (GSS) एवं विद्युत नेटवर्क का आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है, ताकि त्योहार के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।

टाटा पावर अजमेर ने शहरवासियों से अपील करी है कि दीपावली का त्योहार मनाते समय विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

– केवल मानक एवं सुरक्षित विद्युत सजावटी लाइटों का उपयोग करें।

– क्षतिग्रस्त तारों, ढीले कनेक्शनों एवं ओवरलोडिंग से बचें।

– बच्चों को विद्युत उपकरणों एवं खुले तारों से दूर रखें।

– पटाखे बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मरों एवं विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी पर ही चलाएं।

– किसी भी विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या की सूचना तुरंत TPADL को दें।

विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सहायता के लिए उपभोक्ता निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

1. कॉल सेंटर: 1800-889-0001 पर कॉल करें।

2. व्हाट्सएप सेवा: 74120-12222 पर संदेश भेजें।

3. निकटतम TPADL कार्यालय: अपने नजदीकी TPADL कार्यालय में संपर्क करें।

टाटा पावर अजमेर ने सभी शहरवासियों से अपील करी है कि दीपावली का पर्व रोशनी, खुशियों और सुरक्षा के साथ मनाएं तथा अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments