Friday, March 13, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर जिले में 30 सिलेण्डर किए गए जब्त

अजमेर जिले में 30 सिलेण्डर किए गए जब्त

30 सिलेण्डर किए गए जब्त…

 

अजमेर : 13 मार्च 2026

 

जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। 

 

जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध भण्डारण तथा रिफिलिंग की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन जांच दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अजमेर शहर के रामनगर रोड़, कोटड़ा, मित्तल हॉस्पिटल के पास विभिन्न होटलों एवं ढ़ाबों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक स्थल पर दुरूपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कुल 10 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 10 विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अजमेर शहर में शीशाखान, पीर रोड़ स्थित शाहिद हुसैन के मकान से अवैध रूप से भण्डारित किए गए। 24 सिलेण्डर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त किए गए। इसमें से 11 व्यावसायिक एवं 13 घरेलू सिलेण्डर थे। नसीराबाद क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक घरेलू सिलेण्डर जब्त किया गया। इस प्रकार शुक्रवार को अजमेर जिले में कुल 35 सिलेण्डर को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular