Sunday, August 16, 2026
spot_img
Homeअजमेर'अदम्य ’ की गूँज से गूँजा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल अजमेर

‘अदम्य ’ की गूँज से गूँजा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल अजमेर

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

‘अदम्य ’ की गूँज से गूँजा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल अजमेर

(अजमेर )

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति एवं गौरवपूर्ण वातावरण में किया गया। इस वर्ष समारोह की विशेष प्रस्तुति ‘अदम्य’ रही, जिसमें राजस्थान के ऐतिहासिक बिजौलिया किसान आंदोलन की संघर्षगाथा को नृत्य-नाटिका के माध्यम से जीवंत किया गया। किसानों के साहस, स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष को विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशांत कुमार डोई एवं रोहन कुमार तथा विशेष अतिथि रेलवे के सेवानिवृत्त लेखाकार अशोक कुमार यादव ,डॉ.पीयूष चौधरी, शमशीर अहमद आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रश्मिंदर कौर विरदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने का संदेश दिया। 

कक्षा 7 के छात्र सार्थक शर्मा ने हिंदी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

समारोह का एक विशेष आकर्षण स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन भी रहा, जो विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में विद्यालय का महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही क्रिकेट, बास्केटबॉल, सितोलिया, रस्साकशी आदि परम्परागत भारतीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया |

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular