Tuesday, July 1, 2025
spot_img
Homeअजमेरई-मित्रों का किया औचक निरीक्षण

ई-मित्रों का किया औचक निरीक्षण

शासन सचिवालय जयपुर के संयुक्त शासन सचिव  सी.पी. मंडावरिया द्वारा शहर के पांच ई-मित्रा केन्द्रों पुराने समाज कल्याण विभाग, अटल सेवा केंद्र कलेक्टेªट परिसर, तहसील कार्यालय, सतगुरु ई-मित्रा एवं प्रशांत ई-मित्रा कचहरी रोड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दौरान अटल सेवा केंद्र, समाज कल्याण भवन, तहसील कार्यालय के ई-मित्रा की सेवाएं नियम अनुसार सुचारू पाई गई।

सतगुरु ई-मित्रा की सेवाएं संतोष जनक नहीं पाई गई। यहां उचित तरीके से राज्य सरकार की सेवाओं के रेट लिस्ट, राज्य सरकार की सेवाओं का प्रदर्शन एवं आमजन की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार के बैनर इत्यादि अंकित नहीं थे। साथ ही राज्य सरकार की सेवाओं के लिए ई-मित्रा की निर्धारित शुल्क राशि से अधिक लिए जाने की प्राप्त शिकायत की जांच भी की जा रही है। प्रशांत ई-मित्रा पर भी कुछ कमियां पाई गई। इन्हें तुरंत मौके पर ही दूर करवाया गया। इस दौरान आर्थिक व सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक  राम कुमार राव भी साथ थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular