क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लन्दन में विश्वजीत बने पहले भारतीय छात्र संघ अध्यक्ष
सिरोही(राजस्थान)
09 जून 2026
राजस्थान के सिरोही जिले के छोटे से गांव डोडूआ गांव के युवा विश्वजीत सिंह देवड़ा लन्दन स्थित प्रसिद्ध क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में भारी मतों से जीत दर्ज कर छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 170 देशों के 31000 विद्यार्थियों के नामांकन वाली क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लन्दन में छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने वाले विश्वजीत प्रथम भारतीय छात्र है । विश्वजीत क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लन्दन में चार वर्षीय बी एस सी प्रबंधन कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी हाई स्कूल माउंट आबू और उसके बाद 12 वीं तक बिशप कॉटन स्कूल बैंगलोर से हुई उसके बाद आगे अध्ययन के लिए लन्दन स्थित क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया । विश्वजीत पिछले तीन वर्षों से क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी कार्यरत है ।
विज्ञापन
विश्वजीत ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में छात्रों के लिए पैड कैंपस जॉब को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों के लिए कैंपस में सस्ती अच्छी भोजन सुविधा साथ ही स्टूडेंट के लिए अलग किचन, विद्यार्थियों के किराए संबंधी समस्या , आवागमन हेतु बेहतर और सस्ती सुविधाएं, सामाजिक गतिविधियों और खेल के लिए बजट बढ़ाना आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा , जिसे भरपूर समर्थन मिला और ऐतिहासिक जीत हासिल की । विश्वजीत के पिता भवानी सिंह देवड़ा राजनीतिक में सक्रिय है वर्तमान में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष है , पूर्व में शिवगंज कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी सिरोही के अध्यक्ष रहे है। विश्वजीत की माताजी गिरिजा कुंवर वर्तमान में दूसरी बार ग्राम पंचायत डोडूआ की सरपंच है । वे पूर्व में जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है। विश्वजीत की बहिन मंजीत देवड़ा भी ऑस्ट्रेलिया में अध्यनरत है। इस ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र वासी उनको एवं उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं।