तुषार फागना को राष्ट्रीय गौ रक्षा दल का जिला अध्यक्ष बनाया
नसीराबाद : 20 जून 2026 (निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)
हिंदू स्वराज सेना द्वारा तुषार फागना को राष्ट्रीय गौ रक्षा दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें राष्ट्र सेवा, गौ सेवा, गौ रक्षा एवं धर्म रक्षा के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि तुषार फागना अपने नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। तुषार फागना की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति मिलने और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने तुषार फागना का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान कई सामाजिक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।