Friday, September 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरनवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

नसीराबाद : 24 सितंबर 2026
(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

नसीराबाद नगर पालिका के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदगणों ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। उपस्थित पार्षदों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद हंसराज, प्रियंका मेघवंशी, रितिका शेखावत, राजेश कुमार शर्मा, रमेश चंद, रितुका सोनी, इस्माइल एवं सोनू कंवर सहित नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार, पूर्व पार्षद प्रदीप सिंह राठौड़, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदों ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान पार्षदों ने नगर पालिका की बोर्ड बैठक शीघ्र आयोजित करवाने की मांग भी रखी, ताकि विभिन्न वार्डों की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments