Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के प्रति किया...

नसीराबाद में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के प्रति किया जागरूक

नसीराबाद में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के प्रति किया जागरूक

नसीराबाद : 25 अगस्त 2026
( निखिल गुर्जर )

 

तालुका विधिक सेवा समिति, नसीराबाद के तत्वावधान में मंगलवार को नसीराबाद के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालुका सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के राज्य स्तरीय अभियान ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ममता सैनी ने सरस्वती बाल निकेतन स्कूल, नसीराबाद में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में जानकारी दी।

इसी क्रम में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन गिठाला ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिलवाड़ा में विद्यार्थियों को जागरूक किया। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक दुर्व्यवहार, यौन दुर्व्यवहार तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने प्रति होने वाले अनुचित व्यवहार को पहचानने, सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय व्यक्ति और संबंधित सहायता तंत्र से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधानों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments