Wednesday, August 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरनेता विपक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानों के खिलाफ शहर...

नेता विपक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानों के खिलाफ शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

नेता विपक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानों के खिलाफ शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने से रोकने पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस में हुई झड़प

अजमेर : 20 सितंबर 2024

 

शहर कांग्रेस ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू , महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ सहित भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ आयोजित किया गया था, जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में ज्योतिबा फूले सर्किल पर एकत्रित हुए जहां से तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे। जिला कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर झड़प हुई, पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट में घुसने से रोकने के लिए बेरीकेटिंग लगा दिए, गए, कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जहां पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई, जैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने के लिए अड.गए,और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए, कलेक्टर द्वारा ज्ञापन देने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ को भेजा गया जिन्हें ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मना कर दिया। तत्पश्चात कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। 

कलेक्टर चेंबर के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और इसी डर के कारण उनके खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी कर रही है। ये भाजपा का संविधान को कमजोर करने का प्रयास है।

क्या ये नफरती अभियान गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है। रवनीत बिट्टू और भाजपा नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी के लिए ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं जिसने राजनीति के सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। राहुल गांधी ने देश में एकता का संदेश दिया है। उनके विचार से भाजपा घबराई हुई है, खासकर पिछड़े वर्ग, महिलाओं, और युवाओं को लेकर उनके उठाए गए मुद्दों के कारण भाजपा उन्हें निशाना बना रही है, 

जैन ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में नैतिकता बची है तो देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए ऐसी बयानबाजी करने वाले नेताओं को तुरंत जेल में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयानबाजी करने के लिए तुरंत गिरफ्तार करें। देश की एकता और अखंडता के लिए जिसके परिवार के सदस्यों ने अपना बलिदान दिया है ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित और बिगड़े बोल कुंठित मानसिकता से ग्रसित व्यक्ति ही दे सकते हैं। 

विरोध प्रदर्शन में नसीम अख्तर इंसाफ,महेंद्र सिंह रलावता, डॉ राजकुमार जयपाल,रामचंद्र चौधरी,गोपाल बाहेती,सुनील लारा,द्रौपदी कोली,प्रियदर्शी भटनागर,प्रताप यादव,राजेश टंडन,कमल बाकोलिया,कुलदीप कपूर,फकरे मोहन,शयाम प्रजापति,विपिन बेसिल,नरेश सत्यावना,फखरे मोइन,गुलाम मुस्तफा,अंकुर त्यागी,शैलेंद्र अग्रवाल,चंदन सिंह,बलराम शर्मा,कैलाश कोमल,मोहित मल्होत्रा,देशराज मेहरा,निर्मल बेरवाल,महेश चौहान,रश्मि हिंगोरानी,वैभव जैन,अरशद इंसाफ,हरि सिंह गुर्जर,विजय नागोरा,हरचंद हांकला,शिव बंसल,वाहिद मोहम्मद,अरुणा कच्छावा,लक्ष्मी धोलखेड़िया,रेनू मेघवंशी,शिवराज भड़ाना,अभिलाषा बिश्नोई,मीनाक्षी यादव,लक्ष्मी बुंदेल,मंजू सोनी,मनीष सेठी,हामिद चिता,दयानंद चतुर्वेदी,ईश्वर टहल्यानी,नितिन जैन,रवि शर्मा,आरिफ हुसैन,अशोक बिंदल,चंद्रशेखर काकू,सुनील धानका,संजय जोशी,अमित टांक,कुशाल कोमल,पवन औड,नीरज यादव,अंकित घारु,रेखा पींगोलिया,अजय गुर्जर,दीपक यादव,मनीष सेन,आलोक गुप्ता,वसीम खान,कपिल सारस्वत, ईश्वर राजोरिया,सोना धनवानी,मुनव्वर खान,महेंद्र धानका,राजेंद्र वर्मा,हुमायूं खान,अशोक सुकरिया,प्रेमसिंह तंवर,सुनील केन,भोमराज गुर्जर,मनोज कंजर,सर्वेश पारीक,सुरेश लद्दड,दिनेश के शर्मा,दिलीप सामतानी,कशिश बायला,राजकुमार कलवानी,दिनेश वासन,बाबर खान,हरिप्रसाद दिवाकर,एसडी मिश्रा, कमल बैरवा,आरिफ खान,ललित सत्यावना,हरपाल छाबड़ा,पुनीत सांखला,गंगाराम तंवर,विनोद आसनानी,रमेश सोलंकी,धर्मेंद्र नागवाल, मुकेश सबलानिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments