Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअजमेरराजस्थान के एमडीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

राजस्थान के एमडीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

राजस्थान के एमडीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

ई-ऑटो और पैदल चलने को बढ़ावा

पेट्रोल-डीजल संकट को देखते हुए एमडीएसयू का बड़ा फैसला

अजमेर : 18 मई 2026

 

वर्तमान के वैश्विक हालात को ध्यान में रखते हुए ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल डीजल के खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आव्हान किया है जिसके चलते पीएम मोदी के आव्हान का अनुसरण करते हुए अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय ने राष्ट्र हित एवं पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है।

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब परिसर के भीतर अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों से ई-ऑटो रिक्शा, बैटरी चालित वाहनों अथवा पैदल आवागमन करने का आग्रह किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा ईंधन खपत कम करने संबंधी लिए गए निर्णयों के अनुपालन में लिया है।

आदेश में कहा गया है कि देश में उत्पन्न संभावित ईंधन संकट को देखते हुए सभी संबंधित व्यक्तियों को सहयोगात्मक भूमिका निभानी होगी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ई-ऑटो रिक्शा संचालकों को निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सुरक्षा कर्मियों एवं गार्ड्स को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कुलसचिव द्वारा इस आशय की सूचना माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति एवं उपमुख्य मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा – उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार को भी प्रेषित की गई है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular