राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अजमेर को 20 पदक
अजमेर : 13 नवंबर 2026
राजस्थान रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं जयपुर जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के के संयुक्त प्रधान में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें अजमेर जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक जिले के लिए प्राप्त किये।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए अजमेर रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अजमेर जिले के खिलाड़ियों ने क्वॉड एवं इनलाइन कैटिगरी में अपने-अपने आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अजमेर जिले के लिए 4 गोल्ड,6 सिल्वर एवं 10 कांस्य पदक प्राप्त किए
खिलाड़ियों के अजमेर आगमन पर जिले जिले के स्केटर्स एवं अभिभावकों द्वारा खिलाड़ियों एवं छात्रा प्रशिक्षक अदिति गाबा , छात्र प्रशिक्षित ब्रजांश गहलोत का टीम के तकनीकी सलाहकार गजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।