विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण, दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ
5 जून 2026
( नसीराबाद से निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद में स्वीप प्रकोष्ठ, ईएलसी क्लब, ईको क्लब एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के तत्वावधान में महाविद्यालय की नवग्रह वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, छात्राओं एवं कार्मिकों द्वारा पीपल, तुलसी, चंदन, शमी तथा गुड़हल के पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की ईएलसी (Electoral Literacy Club) की ब्रांड एम्बेसडर युक्ता गुर्जर ने उपस्थित छात्राओं एवं कार्मिकों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिता खुराना ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गोपाल लाल माली, डॉ. विधि पंचोली, सपना उपाध्याय एवं वर्षा सैनी सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।