Wednesday, June 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरविश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन 

युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित

अजमेर : 03 जून 2026

 

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर द्वारा विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर बुधवार प्रातः आनासागर चौपाटी, अजमेर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी, अजमेर जयेश मीना द्वारा किया गया। रैली का शुभारंभ आनासागर चौपाटी से हुआ तथा यह वैशाली नगर पेट्रोल पंप होते हुए पुनः आनासागर चौपाटी पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नवगठित एवं पुनर्गठित युवा मंडलों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा “साइकिल अपनाओ, प्रदूषण घटाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल उपयोग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन, ईंधन की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मित्र अभियान से जोड़ते हुए सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा मित्र शपथ भी दिलाई गई। युवाओं ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार नागरिकता का प्रतीक है। 

कार्यक्रम आयोजन में महाराणा प्रताप युवा मंडल अजमेर अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, मानसी अधीर, जगदीश यादव, लोकेश कुमार, केशव अजमेरा, ऋषभ अजमेरा, लोकेंद्र सिसोदिया, पुखराज सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । साथ ही साइकलिंग प्रेमी पुष्पा क्षेत्रपाल व जगदीश नारायण विजयवर्गीय , युवा साथी केंद्र अजमेर समन्वयक अंकिता शर्मा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुरारी लाल ने कार्यक्रम में सहभागिता दी ।

कार्यक्रम के समापन पर रैली में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों, नवगठित एवं पुनर्गठित युवा मंडलों के सदस्यों को प्रशंसा एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular