Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeअजमेरशहीद दिवस पर अजमेर में निकला कैंडल मार्च

शहीद दिवस पर अजमेर में निकला कैंडल मार्च

शहीद दिवस पर अजमेर में निकला कैंडल मार्च

शहीदों का बलिदान देश की प्रेरणा –डॉ. राजकुमार जयपाल 

अजमेर : 23 मार्च 2026

 शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार शाम शहर में श्रद्धा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहीद स्मारक से गांधी भवन तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कैंडल मार्च अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

इस मौके पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कैंडल मार्च शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर गांधी भवन पर समाप्त हुआ, जहां सभी ने एकत्रित होकर शहीदों के सम्मान में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामचंद्र चौधरी, द्रौपदी कोली,कैलाश झालीवाल,सुनील लारा,कमल वर्मा,शैलेन्द्र अग्रवाल,चंदन सिंह,वाहिद मोहम्मद,लक्ष्मी धोलखड़िया , विवेक पाराशर,लक्ष्मी बुंदेल,चंद्रशेखर बालोटिया,ईश्वर टहलयानी,आरिफ खान, कुशाल कोमल,वसीम खान, नौरत गुर्जर,सर्वेश पारीक,विपिन बेसिल ,ईश्वर राजोरिया,मनीष चौरसिया,नरेश सारवान,हेमंत जोधा,नवीन कच्छावा, आरिफ हुसैन,अतुल माहेश्वरी,हेमराज खारोलिया,कशिश बायला,मनीष सैन,दीपक यादव,शैलेश गुप्ता, दीनदयाल पंवार,समीर भटनागर,प्रेम सिंह गौड़, चंद्रेश सुनिया,संजीव खींची, गणेश चौहान,सोना धनवानी,सुरजीत कपूर,धर्मेंद्र नागवाल,जसवंत भड़ाना, राजकुमार वर्मा,हरिप्रसाद जाटव,अनुराग रायपुरिया, शमशुद्दीन,अशोक सुक्रिया विक्की सिवासिया,अनिश सुलेमानी, कपिल सारस्वत निर्मल बेरवाल ईत्यादि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular