Wednesday, August 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मातृशक्ति ने मनाया सावन लहरिया उत्सव

नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मातृशक्ति ने मनाया सावन लहरिया उत्सव

नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मातृशक्ति ने मनाया सावन लहरिया उत्सव

सावन में छा रही लहरिया की धूम

नसीराबाद : 18 अगस्त 2026

( निखिल गुर्जर )

नसीराबाद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में मातृशक्ति द्वारा सावन लहरिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के रंग में रंगी नजर आईं।

आयोजनकर्ता एवं निवर्तमान पार्षद सरोज बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और मनोरंजनात्मक नृत्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति को एकजुट करना तथा सावन की संस्कृति एवं परंपराओं को उत्सव के रूप में मनाना रहा।

इस अवसर पर महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ महिलाओं को आपसी मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments