अजमेर- अजयमेरू आगार के मुख्य प्रबंधक ने अवगत कराया कि Suresh Singh Rawat , केबिनेट मंत्री, जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार रावत द्वारा दिए गए निर्देशो की पालना में अजमेर से बस्सी वाया खोरी रोडवेज बस संचालन करने के आदेश जारी कर उक्त मार्गो पर बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
कांग्रेस सरकार में बंद कर दी गई रोडवेज बस का मंत्री रावत के निर्देश पर पुनः संचालन किया प्रारंभ
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया है कि, उक्त मार्ग पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में बस चालू करवाई गई थी, किंतु गत कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन मार्गों पर बस को बंद कर दिया गया था। जिससे विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को अपने दैनिक जीवन के कार्यों एवं आपातकालीन कार्यों हेतु परिवहन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री को भी समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार एक असंवेदनशील सरकार थी। जिसे आमजन की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं था। अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है और इसी के तहत क्षेत्र वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए थे। जिससे क्षेत्र वासियों को बहुत राहत पहुंची है। रोडवेज की बस पुन: प्रारंभ होने से क्षेत्र वासियों के आम दैनिक जीवन के कार्यों को संपादन हेतु परिवहन में अत्यंत सहजता होगी।
Water Resources Minister Suresh Singh Rawat | Roadways
उक्त मार्गों पर बस के संचालन होने और मुख्य बस स्टैंडों पर बसों के ठहराव होने से बूढ़ा पुष्कर मंडल एवं पुष्कर मंडल के गांवों के आम जनों, विद्यार्थियों, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यवसाईयो सहित सभी वर्गों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, वास्तव में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के रूप में एक सच्चा जन सेवक मिला है और डबल इंजन की सरकार बनते ही काबिना मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा किए गए सभी वादे निरंतर पूर्ण हो रहे हैं।