Saturday, October 10, 2026
spot_img
Homeअजमेरएमडीएसयू द्वारा गोदित गाँवों में आईसीडीएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एमडीएसयू द्वारा गोदित गाँवों में आईसीडीएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एमडीएसयू द्वारा गोदित गाँवों में आईसीडीएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजमेर : 07 मई 2026

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की राष्ट्रीय सेवा योजना टीम द्वारा विश्वविद्यालय के गोदित गाँव नेडलिया एवं होकरा में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजनाओं पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोदित गाँवों की अतिरिक्त नोडल अधिकारी डॉ. लारा शर्मा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

इस दौरान बाल शिशुओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को आईसीडीएस योजनाओं की जानकारी दी गई। 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु शाला पूर्व शिक्षा, डिजिटल माध्यम से शिक्षण तैयारी, स्वास्थ्य शिक्षा तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में जागरूक किया गया।

नेडलिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के विद्यार्थी समेकित बाल विकास योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। डॉ. लारा शर्मा ने विद्यालय में कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए आईसीडीएस आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कार्यक्रम में पूरक पोषाहार, शाला पूर्व शिक्षा, वृद्धि निगरानी, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं उड़ान योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments