Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरनगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण सोमवार 31...

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण सोमवार 31 अगस्त से

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण सोमवार 31 अगस्त से

 

अजमेर : 25 अगस्त : 2026

 

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण सोमवार 31 अगस्त से जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि नगर निकाय संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए समस्त मतदान दलों के पीआरओ, पीओ प्रथम का अर्द्ध दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षणार्थियों को समूह में पोल प्रोसेस, ईवीएम ईडीसी संबंधी सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्था सुचारू करने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।

डॉ. अभिषेक गोयल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
डॉ. अभिषेक गोयल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक होंगे। प्रथम पारी प्रातः 9 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 2 से सायं 5.30 बजे तक होगी। प्रशिक्षण स्थल सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर के सभागार के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार प्रथम अजमेर, सूचना केन्द्र के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार किशनगढ़ तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार अरड़का को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। डाक मतपत्र प्रशिक्षण के लिए आने वाले सभी कार्मिकों द्वारा प्रपत्र के लिए आवेदन पत्र भरकर इस काउण्टर पर जमा करवा सकेंगें। प्राप्त प्रपत्रों की जाँच कर इन्हें एकत्र किया जाएगा। द्वितीय प्रशिक्षण के समय डाक मतपत्र उपलब्ध करवाए जाकर सुविधा केन्द्रों पर मतदान भी करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments